बागबाहरा : पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बागबाहरा : पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज.

थाना बागबाहरा अंतर्गत ग्राम चारभाठा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

झगरू जांगडे ने पुलिस को बताया कि 04 जुलाई 2021 के शाम 06:00 बजे अपने घर से गौठान की ओर जा रहा था नीम पेड के पास पहुंचा था कि कोटवार के घर की ओर से टिकेलाल व ओमप्रकाश दोनो बाप बेटा शराब पीकर कहीं से आ रहे थे। जो उसे देख कर पुरानी रंजिश पर से मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज किया। जिसे मना किया ‍तो दोनों आवेश में आकर जान सहित मारकर फेंक देने की धमकी देकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये व टीकेलाल उसे उठाकर जमीन में पटक दिया, ओमप्रकाश अपने हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किये है मारपीट करने से उसके कमर सिर के पिछले हिस्सा, बांये कोहनी, बांये घुटना व शरीर के अन्य हिस्सो पर चोट लगा है । घटना के समय कोई नही था। बचाव बचाव कहकर चिल्लाया तो आसपास पडोस वाले आये तो मारपीट करना छोड कर भाग गये।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

 

 



अन्य सम्बंधित खबरें