बसना : मिट्टी को मेरे खेत तरफ क्यों डाला है कहकर मारपीट, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम तमेरपारा भंवरपुर में मिट्टी को मेरे खेत तरफ क्यों डाला है कहकर मारपीट मामला दर्ज किया गया है.
केशर सिदार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम तमेरपारा भंवरपुर में रहता है. 05 जुलाई 2021 को करीबन 10.00 बजे डंगनिया खार स्थित खेत को देखने गया था । उसके खेत के नीचे संतराम का खेत है. मेरे खेत के मेड में गिरे मिट्टी को मेरे खेत तरफ मिट्टी को क्यों डाला है बोलने पर अपने भाई एवं पिताजी को बुलाकर मेड का मिट्टी गिरा है, क्यों नहीं डालेगे बोलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच जान से मार देंगे बोलकर वेदप्रकाश के द्वारा हांथ में रखे डंडे से मारा है जिसे उसके कान के पास पीठ में चोंट आया है खुन बह रहा है तथा वेदप्रकाश के भाई देवप्रकाश एवं उसके पिता संतराम के द्वारा गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट किया है ।
पार्थी के रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।