पटेवा : झोपडीनुमा मकान से 120 लीटर महुआ शराब के साथ सामान जप... - CG Sandesh

पटेवा : झोपडीनुमा मकान से 120 लीटर महुआ शराब के साथ सामान जप्त, आरोपी फरार.

पटेवा पुलिस को 05 जुलाई 2021 को संदेही आरोपी संजय लहरे ग्राम पचरी से कुल्हरिया रोड में खेत में बने झोपडीनुमा मकान में छुपे होने की मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ग्राम पचरी से कुल्हरिया रोड में एक खेत में बने झोपडीनुमा मकान में दबिस दिया तो संजय लहरे शासकीय वाहन एवं पुलिस को देखकर वहां से भाग गया झोपडीनुमा मकान के दरवाजा में ताला लगा हुआ था। दरवाजा एवं चौखट के बीच में खाली जगह (गेप) में झाककर देखने पर मकान अंदर गैस भट्ठी जल रहा था एवं गैस भट्ठी के उपर महुआ शराब बनाने का बर्तन चढा था एवं कमरा अंदर से महुआ शराब भंडारण होने का संदेह पर पटवारी के समक्ष ताला तोडा कर झोपडी नुमा मकान की तलाशी लेने पर झोपडी अंदर 01 दो बर्नलवाला लोहे का गैस चुल्हा नीला रंग का पेंट लगा हुआ कीमती 2000 रू0, 02 इंडेन कंपनी का एक नग गैस सिलेंडर कीमती 300 रू0, 03 दो नग एल्युमिनियम का बर्तन जिसमें गरम महुआ पास है एवं दोनो बर्तन के उपर रखे एल्युमिनियम का दो खाली बर्तन दोनो बर्तन में छेद जिसमें दो नीला रंग का प्लास्टिक पाईप लगा हुआ कीमती 2000 रू0, 04 नीला रंग के 200 लीटर क्षमता वाली छ: नग प्लास्टिक ड्रम एवं 02 नग खाली प्लास्टिक बाल्टी, एक नग प्लास्टिक मग कीमती करीबन 6000 रू0, 05 दो नग स्टील गुंडी 20 20 लीटर क्षमता वाली जिसमें 15, 15 लीटर कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रू0, 06 पचास लीटर क्षमता वाली नीला रंग की एक प्लास्टिक ड्रम जिसमें 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 10,000 रू0, 07 सफेद रंग की दो प्लास्टिक डिब्बा 15 15 लीटर क्षमता वाली दोनो डिब्बा में कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रू0, 08 दस लीटर क्षमता वाली सफेद प्लास्टिक जरीकेन में भरा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रू0 कुल जुमला कच्ची महुआ शराब 120 लीटर कीमती 24,000 रू0 कुल जुमला कीमती 37,000 रू0 कच्ची महुआ शराब एवं सामान जप्त किया गया जप्त शराब को मौके पर सीलबंद किया गया।

आरोपी ग्राम पचरी से कुल्हरिया रोड स्थित खेत में बने मकान स्वामित्व जो मौके पर उपस्थित नही मिला जिसका कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें