भाजपा के शक्ति केन्द्र गोपालपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरख... - CG Sandesh

भाजपा के शक्ति केन्द्र गोपालपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरखूँटा में वृक्षारोपण कर मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

पिथौरा- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर पिछले 23 जून से जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से आज उनकी जयंती 6 जुलाई तक प्रदेश नेतृत्व के द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रम करने का निर्देश प्राप्त हुआ था।प्रत्येक बूथ में भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को एक पौधा राष्ट्र के नाम लगाने का निर्देश मिला था।

इसी तारतम्य में आज 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर भाजपा के शक्ति केन्द्र गोपालपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरखूँटा में जयंती मनाई गई एवं पंचायत भवन में फलदार पौधे लगाए गए.

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की सलूजा एवं मण्डल के पूर्व महामंत्री अजय खरे ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ मुखर्जी ने एक देश मे दो संविधान का घोर विरोध किया ,उन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

जिसके कारण ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत देश एक कहलाता है। उन्होंने एक देश में दो निशान दो विधान एवं दो प्रधान का विरोध किया उनके इस सपने को देश के प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर से धारा 370 एवं 35A को हटाकर उनके सपने को पूरा किया। आज उनके जयन्ती के अवसर पर हम सब श्रधांजलि अर्पित करते है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता थाबिर साहू ग्राम पंचायत खैरखूँटा सरपंच जुगल किशोर प्रधान भाजयुमो मंडल महामंत्री दुर्गेश सिन्हा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष डिगेश प्रधान, भाजयुमो मंडल मंत्री प्रतीक बोस ,योगेश यादव,रंजीत सेठ, बेनधर प्रधान, गयाधर प्रधान, आशीष साहू, बलदेव प्रधान, राजकुमार बारीक, छबीलाल बारीक, गोपीचरण साहू सहित कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें