जैविक खेती मिशन के तहत किसानों को निशुल्क बीज का वितरण किया गया
जैविक खेती मिशन के तहत चयनित ग्राम कोकड़ी एवं मुड़पार में 150 किसानों को जैविक खेती की प्रोत्शाहन एंव बेहतर प्रदर्शन कर अत्यधिक लाभ अर्जित करने के लिए धान एंव उड़द की बीज किसानों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल के द्वारा ग्रामीणों को निशुल्क वितरित किया गया है जिसके लिए कुल 150 रकबा जिसमे 100 एकड़ रकबा धान हेतु एंव 50 एकड़ रकबा उडद की खेती के लिए चयन किया गया है ।
प्रति किसान 1 एकड़ फसल लगा कर बेहतर प्रदर्शन करने एंव किसान वर्ग में जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह मिशन चलाया जा रहा है।
अन्य सम्बंधित खबरें