
भारतीय जनता पार्टी मण्डल लोरमी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्मदिन पर किया गया वृक्षारोपण
लोरमी-मानवतावादी संस्कृति के प्रतीक के रूप में भारत की अनुकरणीय यात्रा गाथा इस पवित्र भूमि पर पल्लवित हस्तियों के दूरदर्शी विचारों से ही संभव हो सकी है। जब उत्तर आधुनिक युग में भारत की अवधारणा को सही परिप्रेक्ष्य में रखने के प्रयास किए जा रहे थे, उस समय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयासों, उनकी दृष्टि और कार्यों ने एकीकृत भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रीय चेतना को सच्चे अर्थों में जगाने का कार्य किया है। आज जब हम उनकी 120वीं जयंती मना रहे हैं, यह उचित होगा कि हम न सिर्फ स्वयं के लिए, बल्कि आगामी पीढ़ी के लिए भी उनके विचारों को प्रेरणा के रूप में ग्रहण करें।
उक्त बातें लोरमी के पूर्व विधायक एवम पूर्व संसदीय सचिव तोखन साहू ने भाजपा मंडल लोरमी द्वारा आयोजित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।उन्होंने स्थानीय मुद्दों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनसमस्याओं को जल्द ही भूपेश सरकार दूर करे अन्यथा हम सभी सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ने के लिए गुरेज नहीं करेंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के महामंत्री गुरमीत सलूजा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी पहले शख्स थे जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का विरोध किया था और इस कारण वे जेल गए थे। उनका मानना था कि इससे देश की अखंडता को धक्का लगेगा और ये देश की एकता में बाधक होगा।
उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है इसलिए सभी पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर युवा मोर्चा के साथियों को प्रखरता एवं आपसी तालमेल से आगे आकर काम करना चाहिए।कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी मुंगेली जिला के उपाध्यक्ष धनेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता गण राकेश दुबे,लक्ष्मी सेवक पाठक,रामअवतार राजपूत, महेंद्र खत्री, मंडल अध्यक्ष द्वय दिनेश साहू ,प्रदीप मिश्रा,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष साहू ,युवा मोर्चा के जिला मंत्री अभिषेक पाठक, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष घनेंद्र राजपूत ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ साहू ,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती केसर ध्रुव ,पार्षद एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सलूजा ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक शैलेंद्र जायसवाल ,गोंड़ खामही मंडल के पूर्व महामंत्री जीवन साहू ,लोरमी मंडल के उपाध्यक्ष पारसनाथ ,युवा मोर्चा के महामंत्री ब्रजकिशोर श्रेय त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम को लोरमी मंडल के महामंत्री विश्वास दुबे ने संचालित किया एवं आभार युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप सोनी ने किया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्षद गण सुरेश श्रीवास, विनय साहू, युवा मोर्चा जिला स्वाध्याय मंडल के मुकेश जायसवाल ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र केसरवानी ,युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य विनोद कौशिक, कन्या शाला के सांसद प्रतिनिधि सुजीत वर्मा ,अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोहर अहिरवार ,जिला प्रशिक्षण प्रभारी विवेक नामदेव ,जिला कार्यसमिति सदस्य सोमेश श्रीवास,दुर्गेश तिवारी,देवरहट युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तम साहू, युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष राम कुमार सिंहराजपूत ,नारायण जायसवाल ,मंत्री देवेंद्र गोलू विश्वकर्मा ,सूरज रजक, श्रीमती सावित्री राजपूत ,अमन त्रिपाठी, पंकज मिश्रा,कुंज बिहारी तिवारी, सीताराम साहू ,उमेश दास वैष्णव ,दिनेश कश्यप ,महेश खत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लोरमी मुंगेली मुख्य मार्ग पर वृक्षारोपण करके उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाया गया।