बागबाहरा : तीन जुआडियों पर कार्यवाही, 15 हजार जप्त
बागबाहरा पुलिस ने 6 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर बिजली आफिस के पीछे वार्ड क्र . 10 नवागांव में कुछ लोगों को ताश के 52 पत्ती में रूपये पैसों का दाव लगाकर हारजीत काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मौके पर कुछ लोग बिजली की रोशनी में 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनमे आरोपी हेमंत कुमार डड़सेना, पिता उदय नाथ डड़सेना उम्र 30 वर्ष, प्रीतम भट्ट पिता रामकुमार भट्ट उम्र 24 वर्ष, राजेश चन्द्राकर पिता हलधर चन्द्राकर उम्र 25 वर्ष, वार्ड क्र. 10 नवागांव से नगदी रकम 15360 रू, तथा ताश के 52 पत्ती बिछाने का प्लास्टिक बोरी को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें