खल्लारी: हनुमान सिक्का बेचकर करना चाहते थे ठगने का प्रयास,  ... - CG Sandesh

खल्लारी: हनुमान सिक्का बेचकर करना चाहते थे ठगने का प्रयास, धोखाधडी का मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम पचेडा में  एक व्यक्ति को हनुमान सिक्का को बेचने से अच्छा पैसा मिलता है फंसाकर मोटा रकम ठगने के नियत से धोखाधडी कर ठगने का प्रयास किये. जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है.

इरफान खान पिता रफीउल्ला खान उम्र 30 वर्ष  ने पुलिस को बताया कि उसके पास 3-4 व्यक्ति जिनमें से सुरेशन दुरिया, विष्णु चंद्राकर, टीकम सिंह ठाकुर व उनके अन्य 2 साथी सम्पर्क कर 02-03 बार उसके  पास आये और बताये कि हमारे पास पुराना हनुमान छाप सिक्का है, जिसे सिक्का में सुई एवं ब्लेड व चांवल को टच करने से उक्त सिक्का ब्लेड एवं चांवल को खिंचता है.

इरफान खान को आरोपियों ने उक्त सिक्का को बेचने से अच्छा पैसा मिलता है कहकर ग्राम पचेडा जामली रोड के पास जंगल में हनुमान सिक्का लेने आओ कहकर बुलाए, तब इरफान खान उनके पास करीब शाम 5.00 बजे ग्राम पचेडा, जामली रोड किनारे जंगल के पास गया तो वे लोग अपने सफेद रंग के वैगनआर, मोटर सायकल सहित मिले और उसे 02 नग पुराना हनुमान छाप सिक्का को दिखाकर पैसो का मांग किये.

इरफान खान ने बताया कि आशंका है कि ये लोग बातो-बातो में फंसा कर धोखाधडी करने के नियत से मुझसे मोटा रकम ठगने के नियत से आये है,  और धोखाधडी कर ठगने का प्रयास कर रहे है.

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुरेशन दुतिया , विष्णु चंद्राकर , टिकम सिंग ठाकुर पर अपराध धारा 420, 511, 34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें