खल्लारी: तीस हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाकर किया जा रहा था... - CG Sandesh

खल्लारी: तीस हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाकर किया जा रहा था प्रताड़ित...... इसलिए कर ली आत्महत्या.

3 जुलाई 2021 को खल्लारी थाना अंतर्गत एक व्यक्ति ने पेड के डंगाल में गमछे से फांसी लगा ली. जिसके बाद पुलिस ने मामले में मर्ग धारा सदर कायम कर जांच में लिया था.

मामले की जांच में पुलिस ने बताया कि कुन्दन साहू पिता रेखराज साहू उम्र 27 साल के द्वारा मृतक टिकेश्वर यादव को अपने मोटर सायकल के डिग्गी में रखे 30,000/- रू. ले जाने के आरोप में पुलिस में रिपोर्ट लिखवाऊंगा कहकर बार-बार आरोप लगाते हुए डरा धमका कर मानसिक रूप से प्रताडित करने लगा. जिससे  मृतक टिकेश्वर यादव द्वारा 03 जुलाई 21 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.

मामले में पुलिस ने आरोपी का कृत्य अपराध धारा 306 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें