जगतगुरु शंकरचार्य स्वामी के दीर्घायु के लिए परशुराम सेना एवं सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा वृक्षारोपण.
गोवर्धन मठ पुरी पीठ के 145वें जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के 79वें प्राकट्य उत्सव के अवसर पर सर्वजन कल्याण एवं पूज्यपाद जगतगुरु शंकरचार्य स्वामी के दीर्घायु एवं मंगलकामना के लिए परशुराम सेना एवं सर्व ब्राम्हण समाज के द्वारा नगर के शिव घाट, महामाया मंदिर रानीगांव, महामाया मंदिर कुंदरापारा में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्रेय त्रिपाठी, मुकुल तिवारी, धनंजय दुबे, पलक दुबे, आदित्य दुबे, प्रबल, अभिषेक, विनायक, तीर्थराज, संतोष आदि उपस्थित थे।

अन्य सम्बंधित खबरें