आईजी डांगी आज मुंगेली प्रवास पर थानों का करेंगे निरीक्षण..
पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी अपराधिक गतिविधियों को रोकने एवं पुलिसिंग में कसावट लाने लगातार रेंज के सभी जिलों का भ्रमण कर रहे है । अभी तक एक ही सप्ताह में जांजगीर, रायगढ़, गौरेला पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर और बिलासपुर जिलों के थानों का आकस्मिक निरीक्षण करके लापरवाह थाना प्रभारी पर कारवाही एवं अच्छा काम करने वालों को इनाम भी दे रहे है । अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने की हिदायत सभी पुलिस अधीक्षकों को दिया गया है। साथ ही दागी पुलिस कर्मियों को थाना चौकी से हटाने के भी निर्देश भी दे रहे है। सुबह 11 बजे मुंगेली पहुचेंगे.
अन्य सम्बंधित खबरें