सरायपाली : स्कार्पियो वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत, मामल... - CG Sandesh

सरायपाली : स्कार्पियो वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत बीज गोदाम बोंदा के पास स्कार्पियो वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि 07 जुलाई 2021 के रात्रि लगभग 08.00 बजे उसका भतीजा सुरेन्द्र चौधरी अपने मोटर सायकल बजाज XCD में अपने चचरे भाई राजकुमार चौधरी को पीछे बैठाकर दर्राभाठा से ग्राम बोंदा अपने दोस्त के यहां पुस्तक लेने गया था रात्रि लगभग 10.30 बजे पुस्तक लेकर वापस दर्राभाठा आ रहा था कि बीज गोदाम बोंदा के पास पीछे से र्स्कापियों वाहन क्रमांक CG 13 C 9403 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके भतीजे के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके भतीजे सुरेन्द्र चौधरी की मौके पर मृत्यु हो गयी और पीछे बैठे राजकुमार चौधरी को सिर एवं पैर में चोट लगी है। जिसे उपचार के लिये CHC सरायपाली ले गये थे जहां से राजकुमार को उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें