सरायपाली : 260 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

सरायपाली : 260 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 07 जुलाई 21 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम झालपाली के तालाब के पास तालाब के निचे में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बिक्री करने रखा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दो व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पुछने पर (1) अनिल साहु पिता मयाराम साहु उम्र 28 साल सा0 झालपाली एवं (2) लिलाधर बरीहा पिता दुकालु बरीहा उम्र 18 साल सा0 झालपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद बताये.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 2 नग प्लास्टिक के नीला कलर का ड्रम में 80-80 लीटर वाली में जिसमें भरी हुई 80-80 लीटर कुल 160 ली. महुआ शराब कीमती 32,000 रू0 एवं 2 नग प्लास्टिक के नीला रंग के ड्रम 30-30 लीटर वाली में भरी हुई 30-30 लीटर कुल 60 लीटर महुआ शराब कीमती 12,000 रूपये एवं 2 नग प्लास्टिक के सफेद जरेकिन में 15-15 लीटर वाली में भरी हुई 15-15 लीटर की महुआ शराब कुल 30 लीटर कीमती 6000 रूपये एवं 1 नग के सफेद प्लास्टिक जरकिन 10 ली. वाली जरकिन में 10 लीटर भरी हुई महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये, कुल जुमला 260 ली. कुल कीमती लगभग 52,000 रूपये एवं शराब बनाने का बर्तन एवं औजार कीमती 5000 रूपये कुल संपूर्ण की कीमती 57,000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर सील बंद किया गया। आरोपियो का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होने से मौके पर गिरफ्तार किया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें