पटेवा : तुम मेरे हिस्से के बाड़ी जमीन में घेरा कर रहे हो कहकर... - CG Sandesh

पटेवा : तुम मेरे हिस्से के बाड़ी जमीन में घेरा कर रहे हो कहकर मारपीट, मामला दर्ज.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम कौंवाझर में तुम मेरे हिस्से के बाड़ी जमीन में घेरा कर रहे हो कहकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

श्यामलाल ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कौंवाझर का निवासी है. 07 जुलाई 2021 को सुबह 07.30 बजे उसके चाचा बुधारू ध्रुव अपने घर बाड़ी को घेरा कर रहा था उसी समय पड़ोसी रूपसिंग खड़िया व रैनू खड़िया तुम मेरे हिस्से के बाड़ी जमीन को भी अपने हिस्से में घेरा कर रहे हो कहकर चाचा बुधारू को रैनू खड़िया हांथ में रखे डण्डे से पीठ में मारा उसी समय रूपसिंग खड़िया हांथ में रखे टंगिया के पिछले हिस्से पासा से सिर में मारकर दोनो मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे तब वह, रूपेश तथा खेलू बीच बचाव कियें एवं घटना को देखे सुने हैं। चाचा बुधारू के सिर से खून बहने से उसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती किया गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506(B)-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें