आईजी रतनलाल डांगी ने मुंगेली जिले के थानों का निरीक्षण किया. - CG Sandesh

आईजी रतनलाल डांगी ने मुंगेली जिले के थानों का निरीक्षण किया.

बिलासपुर और सरगुजा रेंज के आईजी रतनलाल डांगी आज मुंगेली प्रवास पर थे जहां उन्होंने मुॅगेली जिले के थानों का निरीक्षण किया जहॉ उनके द्वारा लोरमी क्षेत्र भी पहुॅचे लोरमी क्षेत्र के लालपुर थाना में उनके द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया गया, लोरमी विश्रामगृह पहुॅचे जहॉ भाजपा मण्डल के पदाधिकारी, साहु समाज, खुड़िया क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा खुड़िया चौकी को बंद किये जाने को लेकर ज्ञापन दिये खुड़िया चौकी को यथावत रखे जाने की मांग किये। अचानक खुड़िया चौकी को बंद किये जाने के आदेश को लेकर पूरे खुड़िया क्षेत्र के ग्रामीण में भय का वातारण बना हुया है जिसको लेकर खुड़िया क्षेत्र के ग्रामीण व जनप्रतिनिधी सहित व्यापारी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है खुड़िया चौकी बंद होने से असमाजिक व अपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल जायेगा आप को बता दे कि खुड़िया अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र एवं मध्यप्रदेश सीमा से लगा हुया है तो दुसरी तरफ कबीरधाम जिला है। बीच में नक्सील हलचल की बाते सामने आयी हुयी थी, वही इस मार्ग से कई बार बड़े पैमाने में गौ तस्करी, लकड़ी तस्करी, शराब तस्करी,जॅुआ, सट्टा अपराधिक गतिविधियों सामने आ रही थी। इस दौरान भाजपा मण्डल के राकेश दुबे, धनीराम यादव, विश्वास दुबे, सुशील यादव, शैलेन्द्र जायसवाल,अभिषेक पाठक, सुरेश श्रीवास, विनय साहू, श्रेय त्रिपाठी, देवेन्द्र केशरवानी, सुरज रजक, गोलु विश्वकर्मा, ग्राम खुड़िया क्षेत्र के लक्ष्मीन देवी सरपंच, राजेन्द्र साहू, रामभरोस, संतोष बैगा, कमला, गणेश सेन, संदीप, आशा साहू, ईश्वर मरावी, रामप्रसाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



अन्य सम्बंधित खबरें