बागबाहरा : चुल्हे में गिर जाने से आग में झुलस कर महिला की मौत.
बागबाहरा थाना अंतर्गत 8 जुलाई को करीब 8 बजे ग्राम सुखरीडबरी में एक महिला की चुल्हे में गिर जाने से आग में झुलस कर मौत हो गयी, मामले में पुलिस ने मर्म कायम किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीन बाई पति तुलाराम बघेल उम्र 65 साल अपने घर में खाना बना रही तभी उसे अचानक चक्कर आ गया और वह चुल्हे में गिर गई. चूल्हे में गिरने की वजह की महिला आग में झुलस कर मौते हो गई, रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें