बागबाहरा : जान से मारने के नियत से सिर और छाती में चाकू से प... - CG Sandesh

बागबाहरा : जान से मारने के नियत से सिर और छाती में चाकू से प्राण घातक हमला, मामला दर्ज.

थाना बागबाहरा अंतर्गत वार्ड क्र. 14 फुलवारी पारा में जान से मारने के नियत से सिर और छाती में चाकू से प्राण घातक हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मोनू जगत ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्र. 14 फुलवारी पारा बागबाहरा का रहने वाला है. मजदूरी का काम करता है । 08 जुलाई 2021 के शाम 07.30 बजे वह अपने दोस्त उत्तम यादव के साथ मछली बेच कर घर जा रहे थे कि कमलेश चिन्डा के घर के सामने पहूंचे थे उसी समय कमलेश चिन्डा के घर के पास अज्जू राजपूत पिता दिगम्बर राजपूत गाली गुप्तार कर रहा था तब उसके द्वारा गाली गुप्तार करने मना किया तब अज्जू राजपूत दौड़ कर अपने घर गया और घर से एक चाकू लेकर आया और कहा तूम मुझे गाली देने से मना करने वाले कौन होते हो आज तुम्हे जान से खतम कर दूंगा कहकर जान से मारने के नियत से उसके सिर और छाती में चाकू से प्राण घातक प्रहार किया जिससे उसके सिर, छाती में खुन निकलने लगा और वह खुन से लथपथ हो गया तब उसका दोस्त उत्तम यादव बीच बचाव किया तब अज्जू राजपूत वहां से भाग गया। चाकू से मारने से उसके सिर ,छाती में एवं बीच बचाव करने वाले उत्तम यादव के दाहिने हाथ के कोहनी के पास चोंट लगा है। तब उसे उसकी पत्नी एवं उत्तम यादव मोटर सायकल में बिठाकर थाना बागबाहरा लाये और उसकी स्थिति को देखते हुये उसे ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा ले गये और ईलाज कराये । घटना को संतोष यादव, सीमा यादव देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 307-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें