सिंघोड़ा : पुराने रंजिश व विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज.
थाना सिंघोड़ा अंतर्गत ग्राम बांदुपाली मे मामा ने की पुराने रंजिश व विवाद को लेकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुरेन्द्र विश्कर्मा ने पुलिस को बताया कि वह 08 जुलाई 2021 को अपने मोटर सायकल मे गांव के चतुर्भूज बरिहा के साथ अपने ससुराल ग्राम बंदलीमाल गया था कि रात्रि करिबन 08:00 बजे वापस आते समय ग्राम बांदुपाली मे उसके मामा लाल साहबो बरिहा मिला तब गाडी रोककर बातचीत कर रहा था कि उसके मामा पुराने रंजिश व विवाद को लेकर मां बहन की गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा हाथ मे रखे टार्च से उसके सिर को मार दिया जिससे खुन निकला है तथा जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी दिया है। घटना को चतुर्भज बरिहा देखा है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें