पार्षद के शपथ ग्रहण से पूर्व नाराज भाजपाइयों ने नगर पंचायत स... - CG Sandesh

पार्षद के शपथ ग्रहण से पूर्व नाराज भाजपाइयों ने नगर पंचायत सीएमओ को नगर पंचायत कार्यालय के अंदर बंद कर जमकर नारेबाजी की

पत्थलगांव। नगर पंचायत में मनोनीत पार्षद के शपथ ग्रहण में निमंत्रण कार्ड में नगर पंचायत की अध्यक्षा सुचिता एक्का का नाम अंकित नहीं किए जाने से नाराज भाजपाइयों ने शपथ ग्रहण से पूर्व नगर पंचायत सीएमओ को नगर पंचायत कार्यालय के अंदर बंद कर कार्यालय का दरवाजा बाहर से ताला लगा जमकर नारेबाजी की।

भाजपाइयों का कहना था कि नगर पंचायत के अधिकारी सत्ता के दबाव में आकर प्रोटोकाल का पालन नहीं कर कर रही है सत्ता के दबाव में नगर पंचायत की अध्यक्ष के पद की गरिमा का भी सम्मान नहीं रखा जा रहा है जो गलत है इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में घंटों तक गहमागहमी देखा गया काफी देर तक चले इस गहमागहमी के दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

इस दौरान नगर पंचायत के पार्षद अजय बंसल,मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय लोहिया, सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह राजपूत ,भाजयुमो जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु विश्वास, भुनेश्वरी बेहरा, बाल कुँवर ,आलोक नारंगे, विकाश नारंगे, सुनील गर्ग, मुकेश सिंह, सुरेश साहू,रामनिवास् जिंदल, शुभम बंसल, सौरभ शर्मा, अविनाश राजपूत, शैलेश कुजूर, सुदेश साहू समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य सम्बंधित खबरें