सरायपाली : अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार. - CG Sandesh

सरायपाली : अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 09 जुलाई 2021 मुखबीर के सुचना पर केन्दुढार में साहू फैमिली ढाबा का मालिक आरोपी चुम्मन साहू पिता हलधर साहू जाति तेली उम्र 45 वर्ष साकिन केन्दुढार थाना सरायपाली के कब्जे से 12 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल शराब 1440 रू0 (2) 08 नग किंगफिशर बियर कीमती 1680 रू0 जुमला 7360 ML. जुमला कीमती 3120 रू0 को जप्त किया गया.

इसी तरह पुलिस की टीम ने मुखबीर के सुचना पर होटल से अंग्रेजी शराब जप्त किया. आरोपी अविनाश पण्डा पिता स्व0 प्रेमानंद पण्डा उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड नं.02 महलपारा सरायपाली का रहने वाला व अपने आप को होटल का मालिक बताया जो अपने होटल अंदर एक प्लास्टिक के बोरी में 03 नग बीयर किंगफिशर प्रत्येक में 650 एमएल भरा हुआ जुमला 1.950 एमएल कीमती 660 रू0 एवं 18 पौवा स्पेशल व्हिस्की गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ जुमला 3.240 एमएल कीमती 1960 रू0 जुमला मात्रा 5 लीटर 190 एमएल कुल कीमती 2620 रू0 रखे मिला.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

 



अन्य सम्बंधित खबरें