पटेवा : जंगल में जुआ खेल रहे है 06 जुआरियो पर कार्यवाही.  - CG Sandesh

पटेवा : जंगल में जुआ खेल रहे है 06 जुआरियो पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस को 09 जुलाई 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि तेन्दुवाही रोड किनारे जंगल में कुछ मोमबत्ती की रोशनी में तास पत्ती से रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान तेन्दुवाही जंगल में घेराबंदी किये जहां पर कुछ लोग मोमबत्ती की रोशनी में तास पत्ती से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर पकडे.

पकडे गये जुआरियो का नाम पता पूछने पर अपना नाम 01 देवराज उर्फ सोनू गजेन्द्र उम्र 25 साल साकिन तोरला थाना पटेवा, 02 लक्ष्मण साहू उम्र 40 साल साकिन तोरला थाना पटेवा, 03 तेज सिंह ध्रुव उम्र 42 साल साकिन तेन्दुवाही थाना पटेवा, 04 रमन गजेन्द्र उम्र 36 साल साकिन तोरला थाना पटेवा, 05 घनश्याम नेताम उम्र 33 साल साकिन तेन्दुवाही थाना पटेवा, एवं 06 फिरोज खान उम्र 28 साल साकिन साकिन सिनोधा थाना पटेवा जिला महासमुंद छ0ग0 बताया जिनके कब्जे से फड से कुल 4050 रू0 एवं पास से 3760 रू0 कुल 7810 रू0 एवं 52 पत्ती तास गवाहो को जप्त कर आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 



अन्य सम्बंधित खबरें