तुमगांव : शराब बिक्री करते दो व्यक्तियों पर कार्यवाही. - CG Sandesh

तुमगांव : शराब बिक्री करते दो व्यक्तियों पर कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस की टीम 09 जुलाई 2021 को मुखबिर के सूचना पर भोरिंग चौंक तुमगांव में एक व्यक्ति को ओम ढाबा के पीछे अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया है. आरोपी लिटन दास पिता रूदेश्वर दास उम्र 38 साल साकिन के.के.काम्पलेक्स तुमगांव जिला महासमुंद के कब्जे से एक काले रंग के बैग के अंदर 20 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180,180 ml शराब शीलबंद कुल 3600 ml कीमती 2400 रूपये एवं बिक्री रकम 100,100 रूपये के 03 नोट कुल 300 रूपये जुमला 2700 रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह पुलिस की टीम भोरिंग चौक तुमगांव के पास रंगीला ढाबा के पीछे एक व्यक्ति को शराब बेचते पकड़ा गया है. आरोपी गेंदराम जांगडे पिता स्व0 रजउराम जांगडे उम्र 42 साल साकिन कौवाझर के कब्जे से काला रंग के थैला में 13 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 2340 ml कीमती 1040 रू0 एवं बिक्री रकम 100 ,100 रूपये के 02 नोट कुल 200 रूपये जुमला रकम 1240 रूपये जप्त किया गया।

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा सदर 34(1)ब आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें