बसना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, अवैध शराब विक्रेताओं में बन... - CG Sandesh

बसना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, अवैध शराब विक्रेताओं में बना खौफ

बसना पुलिस बीते दो दिन से लगातार अवैध शराब के ख़िलाफ कार्रवाई कर रही है, जिसके चलते शराब कोचियों में खौफ ऐसा है कि पुलिस से बचने उन्हें घर दुकान छोड़कर फरार होना पड़ रहा है.

पुलिस संदिग्ध स्थानों पर लगातार नजर खुद व मुखबीर के माध्यम से नजर बनाये रखी है, और सुचना पर त्वरित कार्रवाई कर रही है. बसना पुलिस ने इस बार शहर के भीतर भी पुराने शराब कोचियों पर कार्रवाई की है, जिसके चलते अवैध शराब विक्रेताओं में लगातार खौफ बना हुआ है. और करीब 6 करवाई में पुलिस ने 35 लीटर अवैध शराब जप्त किया है.        

जिसमे ग्राम लिमदरहा के विजयधर विश्वकर्मा पिता बालक मकुंद उम्र 55 साल निवासी लिमदरहा चौकी भंवरपुर के कब्जे से करीबन 3.500 लीटर कीमती 700 रूपये, आरोपी संजय साहू पिता दयानिधी साहू उम्र 38 साल निवासी बंसुलाडीपा वार्ड नं0 14 थाना बसना के कब्जे से करीब 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये, आरोपी केशव भोई पिता युधिष्ठिर भोई उम्र 28 साल निवासी बंसुलाडीपा वार्ड नं0 14 थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0के कब्जे से 6 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 1200 /- रूपये, आरोपी उदल चौहान पिता पीला बाबू साकिन रामभांठा तथा नंदकुमार चौहान ग्राम दलदली के संयुक्त कब्जे से हाथ भठ्ठी महुआ शराब कुल 16 लीटर कीमती 3200/- रूपये, आरोपी नंद कुमार सेन उर्फ गुंडा साकिन सनबहाली चौंकी भंवरपुर के कब्जे से महुआ शराब कीमती 800/- रू को जप्त कर सील बंद किया गया है. तथा आरोपी का कृत्य धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

इसी तरह पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी शराब भट्टी के पास लोगों को शराब पीने का साधन मुहैया कराते पकड़ा है. जिसमे आरोपी रोहित कुमार चौहान पिता कार्तिकराम चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी पलसापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना के कब्जे से दो नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब जप्त किया गया है.

पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है.



अन्य सम्बंधित खबरें