सरायपाली : खेत में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर धान को उखाड कर ... - CG Sandesh

सरायपाली : खेत में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर धान को उखाड कर फेकदेने पर मामला दर्ज.

थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम संतपाली में अनाधिकृत रूप से जबरन प्रवेश कर धान को उखाड कर फेकदेने पर मामला दर्ज किया गया है.

तिलोतमा चौहान ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम संतपाली में रहती है. अपने मां बाप की अकेली है। उसके पिताजी हलधर चौहान के नाम पर भूमि खसरा नंबर 213 रकबा 0.13 हेक्टेयर ग्राम संतपाली में है। उक्त भूमि में लगा हुआ उसके चाचा सीताराम चौहान पिता लोचन चौहान उम्र करीब 60 वर्ष का भूमि खसरा नंबर 212 रकबा 0.10 हेक्टेयर है। वह उसके भूमि खसरा नंबर 213 रकबा 0.13 हेक्टेयर में धान बोया गया था जो कि रोपाई के लायक हो गया था कि 10 जुलाई 2021 को वह अपने पति कैलाश चौहान के साथ खेत देखने गयी तो वहां पर उसका चाचा सीताराम चौहान उसके खेत में अनाधिकृत रूप से जबरन प्रवेश कर धान को उखाड कर फेक दिया था तो वह उसे बोली कि तुम हमारे धान को क्यों उखाडे हो कहने पर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच किया वह उसे गाली गलौच करने से मना किया तो वह उसे और कुछ बोलेगी तो तुझे यही पर जान सहित मार दुंगा कहकर धमकी दिया सीताराम द्वारा उसके धान को उखाडकर फेक देने से करीब 1500 रू0 का नुकसान उसे हुआ है। घटना को उसका पति देखा है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 427-IPC, 447-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है



अन्य सम्बंधित खबरें