पटेवा : अज्ञात व्यक्ति ने गोठान में व दुकान से की चोरी, मामला दर्ज.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पथर्री में अज्ञात व्यक्ति ने गोठान से सौर उर्जा पंप व दुकान से हजारो की चोरी की जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
डुगेश्वर प्रसाद साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पंचायत पथर्री का पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ है. ग्राम पथर्री में छ0ग0 शासन के महत्वकांक्षी योजनांतर्गत गौठान निर्माण किया गया है उक्त गौठान में बोर खनन किया गया जिसमें क्रेडा विभाग द्वारा 3 एचपी सौर उर्जा पावर पंप करीब एक वर्ष पूर्व से लगाया गया था उक्त पंप से गौठान में पानी सप्लाई होता था कि 23 जून 2021 को ग्राम पंचायत पथर्री का पंच द्रोण दीवान उसे बताया कि गौठान में लगा सौर उर्जा पावर पंप को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है तब वह भी गौठान जाकर देखा तो गौठान में लगा 3 एचपी सौर उर्जा पावर पंप कीमती 25,000 रू0 एवं तीन सौ फीट केबल वायर कीमती 4000 रू0 कुल कीमती 29,000 रू0नही था जिसका आसपास पता किया नही मिला कोई अज्ञात व्यक्ति 22 जून 2021 के दरम्यानी रात्रि में चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्रोण कुमार दीवान ने बताया कि ग्राम पथर्री में दीवान किराना स्टोर्स के नाम से गांव में मकान में ही किराना दुकान है तथा उसी दुकान में आधार कार्ड से पैसा जमा एवं निकालने का काम उसका छोटा भाई दिलीप दीवान करता है। दो तीन दिन का दुकान का बिक्री रकम एवं आधार कार्ड से लेने देने का पैसा करीब 65,000 रू0 नगदी को दुकान के दराज में रखकर लाक करके 09 जुलाई 2021 को रात्रि करीब 08-30 बजे दुकान के पीछे दरवाजा में ताला बंद कर दिया था और पूरे परिवार के सदस्य रात्रि में खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गये थे रात्रि करीब 02-30 बजे उसकी बहु हेमा दीवान बतायी कि घर में कोई आदमी घूसा था तब वह एवं उसके परिवार के सदस्य उठकर देखे तो मकान अंदर कोई भी आदमी नही था दुकान के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था दुकान अंदर जाकर देखे तो दुकान का दराज टुटा हुआ था दराज में रखा करीबन 65,000 रू0 नही था कोई अज्ञात व्यक्ति रात्रि में घर अंदर घुसकर दुकान का ताला तोडकर दुकान अंदर रखे दराज का पैसा चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.