सिंघोडा : रिमजी से 03 लीटर महुआ शराब जप्त.
सिंघोडा पुलिस को 10 जुलाई को मुखबीर के सूचना पर ग्राम रिमजी से एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया है. आरोपी सोनसाय चौहान पिता गुणाधर चौहान उम्र 50 साल साकिन रिमजी का निवासी होना बताया उसके कब्जे से एक प्लास्टिक जरिकेन मे अवैध रूप से महुआ शराब करीबन 03 लीटर कीमती 600 रूपये का होने से गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें