सिंघोड़ा : विपरीत दिशा से आ रही तेज कार वाहन ने मोटर सायकल सव... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : विपरीत दिशा से आ रही तेज कार वाहन ने मोटर सायकल सवार को ठोकर मारी, मामला दर्ज.

थाना सिंघोड़ा अंतर्गत राफेल चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज कार वाहन ने मोटर सायकल सवार को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पवन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम छुईपाली में रहता है. फल का व्यवसाय करता है. सूरज अग्रवाल पिता किशोर उर्फ हनुमान अग्रवाल उसका भतीजा है। 01 जुलाई 2021 को प्रात: वह और उसका भतीजा अलग अलग मोटर सायकल से फल लेने सरायपाली गये थे सरायपाली से फल लेकर दोनो अलग अलग मोटर सायकल से वापस गांव छुईपाली आ रहे थे। मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 24N 5304 को भतीजा सूरज चला रहा था। वह पीछे पीछे अपने मोटर सायकल से आ रहा था कि सूरज अपने मोटर सायकल को चलाते जैसे ही छुईपाली के राफेल चौक में पहुंचा तो उसी समय सामने से विपरीत दिशा से बरगढ की ओर से आ रही वाहन कार क्रमांक OD 17V 3874 के चालक ने अपने वाहन कार को तेज रप्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अनियंत्रित होकर रांग साईट में जाकर भतीजा सूरज अग्रवाल को उसके मोटर सायकल सहित ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से सूरज मोटर सायकल सहित रोड में गिर गया सूरज के दोनो पैर, हांथ एवं बदन में अन्य जगह चोट खरोच आया है। सूरज को वह और उसके परिचित के लोग ईलाज के लिए भारती हास्पीटल सरायपाली लेकर गये। जहां पर सूरज का उपचार चला एवं डाक्टर के द्वारा रिफर करने पर वे लोग सूरज को लेकर रायपुर VY हास्पीटल गये एवं भर्ती कराये जहां पर सूरज का ईलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें