घुँचापाली कला के आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया वजन त्यौहार - CG Sandesh

घुँचापाली कला के आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया वजन त्यौहार

पंचायत प्रतिनिधि घुँचापाली कला पंचायत प्रखर चंद्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ से कुपोषण को ख़त्म करने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के मंशानुरूप  और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया जा रहा है जो कि दिनाँक 07 जुलाई से प्रारंभ होकर 16 जुलाई तक चलेगा.

इसी तारतम्य में बागबाहरा ब्लॉक के घुँचापाली कला के आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार मनाया गया जहां बच्चों के वजन, लम्बाई और उनके शारीरिक मापदंड का अवलोकन किया गया.

चंद्राकर ने आगे बताया कि इस सम्बंध में आगे चर्चा करने पर पता चला कि शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षण देकर इस कार्यक्रम को परिणाम तक पहुंचाने व माता पिता को इस हेतु जागृत करने को कहा गया है

साथ ही आयु के अनुसार वजन मापदंड बनाया गया है जिसमे लाल, पीला और हरा रंग का सूचकांक बनाया गया है जो कि क्रमशः गम्भीर कुपोषित , मध्यम कुपोषित व स्वस्थ बच्चों की श्रेणी को दर्शाता है. जिसमे अगर बच्चा लाल रंग की श्रेणी में आता है तो उसे विशेष देखभाल , पीले रंग में सामान्य देखभाल व हरे रंग में मौजूदा पोषण को अपनाने बताया जा रहा है| कार्यक्रम में सरपंच रमेश चंद्राकर, सचिव अभिलाषा काकंडे ,प्रखर चंद्राकर (पंच) , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रिका यादव , सहायिका सावित्री यादव, मितानीन पूर्णिमा, चम्पा चंद्राकर उपस्थित थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें