बसना : तेज रफतार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत तेज रफतार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुनील चौहान ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई 2021 को शाम करीब 04.30 बजे उसका रिस्तेदार पुनित राम चौहान पिता मुकुंद राम उम्र 35 साल निवासी रामभांठा चनाट थाना बसना का उसे फोन करके बताया कि गौरटेक से भंवरपुर रोड बिजली पावर प्लांट के आगे रोड में उसका एक्सीडेंट हो गया है जल्दी आओ बोलने पर वह, हलधर चौहान एवं अश्वीन चौहान देखने गये तो पुनित राम जमीन में गिरा पडा था जिसे पुछने पर बताया कि वह अपने मोटर सायकल क्रं0 CG 07 A 6616 में बोहारपार से अपने घर ग्राम रामभांठा चनाट जा रहा था कि सामने की ओर से आ रही बोलेरो पीकप वाहन क्रं0 CG 12 AL 8278 का चालक ने अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मोटर सायकल सुजुकी मैक्स क्रं0 CG 07 A 6616 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है जिससे वह मोटर सायकल सहित जमीन मे गिर गया जिससे उसे सिर में, दाहिने पैर घुटने में तथा शरीर में चोंटे आई है तथा मोटर सायकल भी क्षतीग्रस्त हो गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो पीकप चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.