बसना : साइड में खड़ी वाहन को ट्रक ने मारी ठोकर, वाहन क्षतिग्रस्त होने पर मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम उडला धान संग्रहण केंद्र के पास साइड में खड़ी वाहन को ट्रक ने मारी ठोकर, वाहन क्षतिग्रस्त जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
शिव प्रकाश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह भंवरपुर मेन रोड में रहता व ट्रांसपोर्ट का काम करता है. 10 जुलाई 21 को दोपहर 03.00 से 04.00 के मध्य CG 06 J 1857 के चालक सुरेश यादव महासमुंद के द्वारा एक साइड में खड़ी गाड़ी क्रमांक CG 04 DW 3123 को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे उसके गाड़ी का करीब 30,000 रूपये का नुकसान हुआ है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें