बसना : बोर पंप एवं केबल वायर चोरी, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम जोगीदादर में बोर पंप एवं केबल तार चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
आनंदराम जोशी ने पुलिस को बताया कि वह वनरक्षक के पद पर ग्राम जोगीदादर परिसर में पदस्थ है. वन परीक्षेत्र पिथौरा के परिसर में जोगीदादर के कक्ष क्रमांक 281 में सिंचित मिश्रित वृक्षारोपण मद के तहत कक्ष क्रमांक 281 में एक नग बोर खुदाई कराया गया था जिसमें 01 नग बोर पंप 2hp का एवं केबल तार 230 फीट सहित 05 जुलाई 21 की रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें