news-details

महासमुन्द : यादव समाज जिला महासमुन्द द्वारा हुआ विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन सम्पन्न

कल दिनांक 11/7/2021 दिन रविवार को यादव समाज जिला महासमुन्द द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जगनीक यादव प्रदेशध्यक्ष यादव समाज एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियो के बागबहार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया । सामाजिक विषयों पर चर्चा के उपरांत बड़ी संख्या में यादव समाज के पदाधिकारी ग्राम छुईहा में गिरधर यादव जी के निवास में करोना से निधन हुये गिरधर यादव जी पत्नी स्व कंचन यादव एवं उनके पुत्र कृषि वैज्ञानिक डॉ केदारनाथ यादव जी के निधन पर आयोजित   शोक सभा मे शामिल हुए शोक सभा को जगनीक यादव जी प्रदेश अध्यक्ष, भगतसिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, सुंदर यादव रायपुर महानगर अध्यक्ष राजू यादव जिलाध्यक्ष आशा यादव प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, विनोद यादव ब्लॉक अध्यक्ष ,भुखन लाल यादव छुईहा परिछेत्र अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि कॅरोना ने पूरे विश्व को अपने चपेट में लिया जिससे यादव सामाज को भी बहुत नुकसान हुवा है.

इस परिवार के एक साथ 2 सदस्यों का निधन जिसमे युवा वैज्ञानिक डॉ केदारनाथ यादव का निधन यादव समाज ही नही पूरे प्रदेश की छति है इस दुःख की घड़ी में यादव समाज परिवार के साथ है ,बहुत ही गमगीन माहौल में मृत आत्माओ को श्रद्धांजलि दिया गया इस अवसर पर छेत्र के यादव समाज के पदाधिकारि,ग्राम वाशी उपस्थित थे । ततपश्चात ग्राम बरतुंगा में सामाजिक पदाधिकारी पूर्व उपसरपंच स्व जोहन यादव जी के निधन उनके निवास पर आयोजित शोक सभा मे शामिल हुए । सभी पदाधिकारियों ने स्व जोहन यादव की के कॅरोना से हुए आकस्मिक निधन को यादव समाज के लिये अपूर्णीय छति बताया स्व जोहन यादव जी को यादव समाज के लिए योगदान देने के लिए मरणोपरांत समाज रत्न से उनकी पत्नी को साल साड़ी श्री फल प्रशस्ति पत्र सहयोग राशि देकर सम्मानित किया गया सभा मे उपस्थित ग्राम के सरपंच भगत पटेल जी ने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पश्चात यादव समाज के पदाधिकारि ग्राम पतेरपाली महासमुन्द में आयोजित आदर्श विवाह कार्यक्रम में पहुंचे वर तीरथ यादव ग्राम खुशरूपाली वधु लुकेश्वरी यादव पिता जगमोहन यादव ग्राम पतेरपाली को आशीर्वाद देते हुए प्रदेशाध्यक्ष जगनीक यादव जी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में आदर्श विवाह को सभी को अपनाना चाहिए इससे समय,धन बचता है सफल आयोजन के लिये बधाई देते हुए वधु के माता -पिता को प्रोसाहित करे के लिये सहयोग राशि प्रदान किये कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव भेखराम यादव ने किया।इस सम्पूर्ण आयोजन में जगत राम यादव जी संरक्षक , संतोष यादव जी तिल्दा,केशव यादव जी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सोहन लाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम यादव रायपुर, महासमुन्द ,मनोज यादव जिला कोषाध्यक्ष, सतीश यादव जी शहर अध्यक्ष ,डुमन यादव जी सरपंच बिहाझर,नंदलाल यादव ,नीलकंठ यादव,चरन यादव खल्लारी परिछेत्र अध्यक्ष,हंस सर हबला यादव विधायक प्रतिनिधि, रमेश यादव ,मनोहर यादव,विष्णु यादव,प्रीतम यादव,लाला यादव,पतित किसनु यादव पूर्व सरपंच खट्टी सोन यादव ,नंदकुमार यादव,धनेश यादव ,भगवान यादव,सीताराम यादव,राम भगवान यादव,जनक यादव,शंकर यादव भानु यादव गोवर्धन यादव ,रूपेश यादव परदेसी यादव,प्रीतम यादव ।

 

 





अन्य सम्बंधित खबरें