जिला युवा कांग्रेस जशपुर का जिला स्तरीय सम्मेलन आज बगीचा ब्लॉक के मंगल भवन में हुआ संपन्न
जशपुर बगीचा:-जिला युवा कांग्रेस जशपुर जिलाध्यक्ष रवि शर्मा के अध्यक्षता एवं नवनियुक्त जिला युवा कांग्रेस जशपुर के प्रभारी एवं युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा के मुख्य अतिथि में जिला स्तरीय सम्मेलन आज बगीचा ब्लॉक के मंगल भवन में सम्पन्न हुई। ज्ञात हो की कोविड19 की वजह से लंबे समय बाद जिला युवा कांग्रेस का ज़िला स्तरीय सम्मेलन रखा गया जिसमें जिले से सभी युवा कांग्रेस के साथियों ने भाग लिया। श्री रवि शर्मा ने विपक्ष के समय को याद करते हुए भावुक हुए उन्होंने कहा विपक्ष के समय सभी युवा साथियों ने असंख्य आंदोलन, धारणा प्रदर्शन, चक्का जाम,जेल भरो जैसे आंदोलन किया जिसका परिणाम हमे विधानसभा चुनाव2018 में बेहतरीन मिला और अनन्तः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी जिसमे हमारे सभी युवा साथियों का बहुत बड़ा योगदान रहा।श्री शर्मा ने आने वाले चुनाव विधानसभा चुनाव के लिए भी युवाओं को अभी से कमर कसने को कहा साथ ही उन्होंने युवा टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हु मेरे युवा साथियों की वजह से हुँ।।
जशपुर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी श्री दीपक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर जिला युवा कांग्रेस की टीम में जो जज्बा जुनून है सराहनीय है हम इसी जज्बे जुनून के साथ 2023 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार पुनः बनाएंगे।श्री मिश्रा जी ने बंद कमरे में जिलाध्यक्ष एवं तीनों विधानसभा के अध्यक्ष के साथ अहम बिन्दुओ पर चर्चा किया। जिला युवा कांग्रेस सहप्रभारी पूर्णिमा सेमरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप हिम्मत मत हारिये मेहनत कीजिये एक दिन की मेहनत जरूर रंग लाएगी और आप ही युवा साथियों में से कोई हमारे जैसे कोई जिले के प्रभारी बनेंगे तो कोई मंत्री। कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने युवा साथियों को चार्ज करते हुए अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि हमने 15 साल विपक्ष के समय भी हार नही मानी और लगातार निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते रहे आज उसी मेहनत का नतीजा है कि मुझे युवा कांग्रेस से प्रोमोशन करके जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनाया गया।।
इस अवसर पर मुख्य रूप से फुलकेरिया भगत, शिवप्रसाद अग्रहरि , इफ्तिखार हसन , नासिर अली ,परवेज़ आलम गांधी ,नाटा सोनी ,डॉ सी डी बाखला ,बैजनाथ गुप्ता ,रामप्रसाद कोरवा ,संजय पाठक ,अमर कुमार सोनी ,इमरान हसन भारती ,आशिका कूजुर ,संतोष पिंटू यादव ,शैलेश शर्मा ,विवेकानंद दास महंत ,रंजीत यादव ,आदित्य मिंज ,बबलू पंडित ,विकास यादव ,रिजवी अंसारी ,आफताब खान ,अभिषेक सिंह ,राहुल गुप्ता,साजिद ,रमीज ,शोएब खान ,अनिल ,मिलियन,डेविड लकड़ा,,रोहित भगत ,प्रताप,मयंक,लीलाधर,हेमानंद,रिशु,रतन,अशोक,अरशद,जोगेंद,रेहान रज़ा ,आरिफ़ खान,अनुराग,मोनू सिंह,एवं सैकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताNSUI के कार्यकर्ता ,सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।