महासमुंद जिले से पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अलग अलग जगहों से 68... - CG Sandesh

महासमुंद जिले से पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अलग अलग जगहों से 68 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त.

साकंरा थाना से ग्राम झग्रेनडीह रोड किनारे दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के समक्ष शराब रेड कार्यवाही किया तो आरोपी 01. सुनील श्रीवास पिता शिवकुमार उम्र 22 साल साकिन पदरडीह थाना बसना 2. पवन कुमार यादव पिता जयलाल यादव उम्र 25 साल साकिन पदरडीह थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 के कब्जे से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा 10 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 2000 रूपये रखे मिला.

तुमगांव : आम जगह पर शराब पीते एक व्यक्ति पर कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस को 11 पुलिस 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भोरिंग चौक तुमगांव में आम जगह पर एक व्यक्ति शराब पी रहा है जिससे आने जाने वाले लोगों को असुविधा हो रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति आम जगह पर शराब पीते हुए उपस्थित मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम सतानंद ध्रुव पिता ईश्वर लाल ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी परसाडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया । उक्त व्यक्ति के मुंह से शराब की गंध आ रही थी शराब पीने के संबंध में उक्त व्यक्ति का मुलाहिला शासकीय अस्पताल तुमगांव में कराया गया।

थाना खल्लारी पुलिस को 11 जुलाई 2021 को मुखबीर के सुचना पर ग्राम एम के बाहरा चुन्नी लाल पटेल के घर के सामने में आरोपी चुन्नी लाल पटेल पिता स्व. हरीराम पटेल उम्र 32 साल साकिन एम के बाहरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 4 लीटर महुआ शराब भरी हुई जुमला 4000 एम एल कीमती 800/- रूपये गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।

थाना सिंघोडा पुलिस को 11 जुलाई 2021 को मुखबीर के मोबाईल से सूचना मिला कि ग्राम बोईरमाल नहर के पास पंकज कुजुर, दीपक कुमार कुजुर, तिलक राम मांझी देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब बनाकर बिक्री हेतु रखे हैं पुलिस की टीम मुखबीर के सूचना पर घटना स्थल पहुंचा जहां पर आरोपीगणों पंकज कुजुर, दीपक कुमार कुजुर, तिलक राम मांझी को घेराबंदी कर शराब एवं बर्तन सहित पकडा एवं मौके पर आरोपीगणों को अपना नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. पंकज कुजुर उम्र 26 साल, 2. दीपक कुमार कुजुर उम्र 22 साल 3. तिलकराम मांझी उम्र 25 साल सभी निवासी ग्राम बोईरमाल थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द का रहने वाला बताये. आरोपीगणों के कब्जे से संयुक्त रूप से मुताबिक जप्ती पत्रक दो सफेद रंग के प्लास्टिक 20-20 लीटर वाली जरकीन में भरा एवं एक 10 लीटर के सफेद प्लास्टिक जरकीन में भरा कुल 50 लीटर देशी हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब मात्रा 50000 एम एल कीमती 10000 रूपये एवं 02 नग जर्मन का छोटा बडा हण्डा कीमती 1000 रूपये कुल कीमती 11000 रूपये को जप्त कर शराब को सील बंद किया गया.

थाना तेन्दुकोना पुलिस को 11 जुलाई 2021 के मुखबिर से सूचना मिला कि अजय प्रभाकर निवासी बुन्देली, बुन्देली से सुखीपाली सडक के नीचे नीम झाड के पास विक्रय हेतु महुआ शराब रखकर ग्राहक की इंतजार कर रहे हैं पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये स्थान बुन्देली से सुखीपाली सडक के नीचे नीम झाड के पास पहुंचे जहां एक अज्ञात व्यक्ति अपने हाथ में एक पीला जरीकेन पकड कर भागने लगा जिसे पुलिस स्टाफ गवाहो के समक्ष घेराबंदी कर पकडे, पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय प्रभाकर पिता प्यारेलाल प्रभाकर उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नं 02 सतनामी पारा बुन्देली चौकी बुन्देली थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद (छ0ग0) का होना बताया. आरोपी के कब्जे से एक पीला कलर के प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई देशी महुआ शराब लगभग 04 लीटर कीमती 800 रूपये को जप्त किया गया.

पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है.



अन्य सम्बंधित खबरें