सरायपाली : पिता का नाम लेकर गाली गलौज करने से मना करने पर मा... - CG Sandesh

सरायपाली : पिता का नाम लेकर गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज.

थाना सरायपाली ग्राम खैरझिटकी में पिता का नाम लेकर गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्रार्थी दिपेश साहू ने पुलिस को बताया की 10 जुलाई 21 को रात्री 9.00 बजे अपने घर के अंदर था तभी गांव के महेंद्र साहू पिता चमरू साहू व गणपति साहू पिता गोविंद साहू , चमरू साहू पिता गोविंद साहू के द्वारा उसके स्व. पिता झसकेतन साहू का नाम लेकर गाली गलौच कर रहे थे तो उसे बहुत बुरा लगा तो वह घर से बाहर निकलकर उनको गाली देने से मना किया तो गणपति अपने पास से कोई धारदार चीज ब्लेड था या चाकू उसे अंधेरे में नहीं दिखा उसे मारने लगा तब वह अपना बचाव कर रहा था तो उसे बाएं हाथ मे ,बाएं आंख के पास , दाहीने कान के नीचे तरफ चोट लगा है, इस दौरान उसे गांव का फागुलाल भी बचाने आया तो गणपति उसको भी छाती में दांत से काटा और तब महेंद्र, गणपति व चमरू उन दोनों को गंदी गंदी गाली देते हुए हाथ मुक्का लात से मारपीट किये और जान से मार देने की धमकी दे रहे थे घटना को गांव के विमल साहू , प्रेमानंद और कुलमणी डड़सेना देखे व सुने हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें