सरायपाली : पुजापाठ के नाम से पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट का काउंटर मामला दर्ज.
थाना सरायपाली ग्राम खैरझिटकी में पुजापाठ के नाम से पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट जिसपर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
सुशील साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खैरझिटकी का निवासी है. 10 जुलाई 21 को लगभग रात्रि 08 बजे वह घर में था तब ग्राम खैरझिटकी निवासी का मंगल बांक उर्फ राधेश्याम बांक पिता बैकुण्ठ बांक एवं उसका बेटा सुशील बांक उसके घर के सामने आकर उसे जोर जोर से गंदी गंदी गालियां देने लगे और बोलने लगे कि घर के बाहर निकल तब वह घर के बाहर निकला और दोनो को गाली गलौच करने से मना किया तब मंगल बांक और उसका बेटा सुशील बांक उसे गंदी गंदी गालिया देते हुये हाथ मुक्का लात से मारने लगे तब मंगल बांक बोल रहा था कि गांव में तुम लोगो के कारण पूजा करने के लिये नहीं बुला रहे है तू बाहर निकल आज मैं तुझे सबक सिखाऊंगा कहकर मारपीट किये है जिससे उसके गले के दाहिने ओर एवं सिर में दर्द हो रहा है घटना को गांव के राजू, चमरू अन्य लोग देखे एवं सुने है. प्रार्थी के आवेदन पर अपराध धारा 294,323,34 भादवि का अप0 घटित होना पाये जाने से अप0 पंजी.कर विवे. में लिया गया।
जबकि राधेश्याम बांक के अनुसार 10 जुलाई 21 के शाम रात्रि लगभग 07 बजे गांव के देवी देवता पुजापाठ के नाम से पुरानी बात को लेकर/पुरानी रंजीस के कारण सुशील साहू एवं प्रकाश साहू उर्फ गुड्डा जबरन गंदी गंदी गाली गुफ्तार देते हुये हमारे बात को नहीं मानता है आज तुझे जान सहित मारकर फेंक देगे कहकर धमकी चमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किये है जिससे पुरे शरीर में दर्द होकर सुजन आ गया है बताया इसी बीच बचाव करने गोपिता बाई बांग आई तो उसे भी मिनकेतन साहू एवं प्रकाश साहू उर्फ गुड्डा हाथ मुक्का लात से मारपीट किये है घटना को हमारे गांव के कुष्टो साहू एवं विपिन भोई देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.