तुमगांव : पैसा का लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट काउन्ट... - CG Sandesh

तुमगांव : पैसा का लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट काउन्टर मामला दर्ज.

तुमगांव अंतर्गत ग्राम कुकराडीह मे पैसा का लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

सुनील चेलक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कुकराडीह का निवासी है. 11 जुलाई 21 को करीबन 7 बजे गांव के हरीश पात्रे, शेखर पात्रे, मिथुन पात्रे तीनों घर आकर दरवाजा खटखटाये तब उसकी मां तुलसीबाई बाहर निकली जिसे हरीश तुम लोग पैसा किसको दे रहे थे मैं तुम्हें 500 देता हुं कहकर मां बहन की गाली गलौच करने लगे जिसे सुनकर वह और सुशील बाहर आये और क्यों झगडा कर रहे हो बोले तब उन लोगों को भी मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली देकर डण्डा से मारपीट किये व जान से मारने की धमकी देने लगे झगडे की आवाज सुनकर उसकी बीवी रोशनी और जीजा मनीराम आकर झगडा छुडाने लगे तब उन्हें भी चोटें आयी है।

जबकि चंद्रहास पात्रे ने बताया कि 11 जुलाई 21 को उसका छोटा भाई देवदत्त को सुनील चेलक उसे 500 रूपये ले लो 250 तुम रखना और 250 तुम अपनी बहन निरूपमा को देना और बात करने बोलना तब देवदत्त पैसा नहीं लेकर घर आकर उसके पापा हरीश पात्रे को बताया तब वह और उसके पापा हरीश दोनों सुशील के घर समझाने गए आवाज देकर बाहर बुलाये तब सुनील और सुशील दोनों बाहर आये तब सुनील को बोले कि तुम देवदत्त को इस तरह से कैसे बोले तब सुनील और सुशील दोनों गाली गलौच कर डण्डा और बत्ता से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए सुनील और सुशील के मारपीट करने से उसे और उसके पापा हरीश को चोटें आयी है.

दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें