महासमुंद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही : 42 लीटर महुआ शराब व 20 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.
बसना पुलिस 11 जुलाई 2021 को मुखबीर के जरिए सूचना मिला कि ग्राम पैंता में एक व्यक्ति ऊपर पारा तलाब के पास अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर रेड की कार्यवाही किया एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किए जो अपना नाम राय सिंग सिदार पिता सरधा राम सिदार ग्राम पैंता का निवासी बताया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब करीब 3 लीटर कीमती 600 रूपये को जप्त कर सील बंद किया गया.
इसी तरह 12 जुलाई 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग तोषगांव से सिंघनपुर की ओर मो0सा0 से अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले हैं पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताए स्थान बेगनडीह रास्ता के पास पहुंचा था कि सामने से एक व्यक्ति मोटर साइकिल क्रमांक CG 06 GL 6533 में सामने टंकी के ऊपर एक लाल पीला रंग के थैला में समान लिए आ रहा था जिसे पुलिस स्टाफ के मदद से रोक कर पूछताछ किया तो अपना नाम तेज कुमार सागर निवासी गिधामुडा का होना बताया. आरोपी के कब्जे से 4 झिल्लीयों में बंधा हुआ कुल 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000 रूपये बिक्री हेतु ले जाना बताया.
महासमुंद पुलिस 12 जुलाई 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरोंडा मवेशी बाजार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान ग्राम बरोंडा मवेशी बाजार के पास पहुंचा जहां एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम फुलेश्वर मारकण्डे पिता भागीरथी मारकण्डे उम्र 28 साल निवासी ग्राम बरोंडा बाजार जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया. संदेही फुलेश्वर मारकण्डे के कब्जे से एक सफेद रंग के थैला के अंदर 20 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 m.l भरी हुई कुल जुमला 3600 m.l कुल किमती 1600 रूपये का रखे मिला.
साकंरा पुलिस को 12 जुलाई 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति टेमरी से देवसराल मार्ग पर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर शराब रेड कार्यवाही किया तो आरोपी शांतिलाल पिता भोजराम गोंड उम्र 41 साल साकिन देवसराल थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से पांच लीटर वाली एक प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 04 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब किमती 800 रूपये रखे मिला.
तेन्दुकोना पुलिस को 12 जुलाई 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक बिना नंबर मोटर सायकल होण्डा लिवो में बांस प्लाट पगडण्डी रास्ता से हनुमान डीह की ओर शराब परिवहन करने वाले है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये हुए स्थान पर खडे थे कि कुछ देर बाद एक मोटर सायकल बिना नंबर लिवो में दो व्यक्ति एक सफेद जरिकेन लिये आ रहे थे जिसे पुलिस स्टाफ के मदद से रोककर पूछने पर मोटर सायकल चालक अपना नाम जागेश्वर डोरा तथा पीछे बैठे व्यक्ति रूपेन्द्र कुमार मारकण्डे दोनों निवासी ग्राम पचरी थाना पटेवा का होना बताये. आरोपीयों के कब्जे से एक प्लास्टिक सफेद जरीकेन 15 लीटर वाला में भरा हुआ महुआ शराब कीमती 3000 रूपये एवं एक नीला रंग का होण्डा लिवो मोटर सायकल बिना नंबर का किमती करीबन 35,000/- रूपये जुमला किमती 38,000/- रूपये को जप्त किया गया.
पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है.