महासमुन्द : मोटर साइकल से दुर्घटना के बाद ईलाज के दौरान मौत.
महासमुन्द पुलिस ने मृतक सन्तू साहू पिता स्व0 राधू लाल साहू उम्र 45 वर्ष सा0 पुराना रावण भाठा महासमुन्द की जांच किया। जांच के दौरान रिपोर्ट में पाया गया 08 जुलाई 21 के सुबह 10 बजे मृतक मोटर सायकल होण्डा ड्रीम योगा क्र0 CG 06 G 6741 से अपने साथी देवेन्द्र कुमार पटेल के साथ बेलसोण्डा धरम काटा की ओर काम से जा रहा था। मोटर सायकल को देवेन्द्र कुमार पटेल चला रहा था और मृतक सन्तू साहू पिछे बैठा था, कि जैसे ही बेलसोण्डा रेल्वे क्रासिंग पार कर माल धक्का के पास एनएच 353 रोड बेलसोण्डा के पास पहुचे थे कि पिछे से आर रही मो0सा0 हीरो होण्डा सुपर स्पलेन्डर क्र0 CG 06 GT 4447 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे पिछे बैठा मृतक सिर के बल सडक पर गिर गया जिसके कारण सिर, कंधा पर गंभीर चोट आई जिसका इलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गये जहा डां0 द्वारा स्थिति गंभीर होने से मेकाहारा अस्पताल रायपुर रिफर किया गया, जिसे मेकाहारा अस्पताल रायपुर मे भर्ती किया गया, जिसे दिनांक 10 जुलाई 21 को डिस्चार्ज कर जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर आये जहा डां0 द्वारा चेक करने पर मृत अवस्था मे लाया गया लेख किया।
एक्सीडेन्ट से आई चोट के कारण मृतक की मृत्यु हो गई जोकि अपराध धारा 304 (ए) ताहि0 का आरोपी मोटर सायकल का चालक के द्वारा घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया