सरायपाली : शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर चाकू से मारकर पहुचाया चोट, मामला दर्ज.
थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम कसहीबाहरा में शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर चाकू से मारकर पहुचाया चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अर्जुन ऊर्फ ठाकुर राम ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कसहीबाहरा में रहता है. 12 जुलाई 2021 को दोपहर करीब 03/00 बजे जयराम पटेल पिता रेशम लाल पटेल ने उसके घर आकर उसे अपने मोटर सायकल में बैठाकर मंदिर चौंक कसहीबाहरा में लेकर आया तथा शराब पीने के लिये पैसा मांगा पैसा नहीं देने पर उसे मां बहन की बुरी बुरी गाली गलौज कर शराब पीने के लिये पैसा कैसे नहीं देगा कहकर उसे चाकू से मारने लगा तो बीच बचाव करते समय उसके दोनों हाथ में चाकू से चोंट लगा है जयराम पटेल उसे जान से मारने की धमकी दिया है । घटना को गांव के राजू पटेल, मुकेश बंजारे ने देखें व सुनें है तथा बीच बचाव किये हैं ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 327-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.