तुमगांव : घर जाने के लिये गाड़ी में बैठते ही ट्रक  के  ठोकर म... - CG Sandesh

तुमगांव : घर जाने के लिये गाड़ी में बैठते ही ट्रक के ठोकर मारने से एक की मौत, 4 को आई चोट

तुमगांव पुलिस ने मर्ग जांच करने पर पाया कि मृतक आदित्य साहू पिता अभिषेक साहू उम्र 17 वर्ष साकिन फाफाडीह चुना भट्ठी वार्ड नं 14 सीतला मंदिर के पास रायपुर थाना गंज जिला रायपुर अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ 28 जून 2021 को टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JC 3293 में रायपुर से घुंचापाली चण्डी मंदिर बागबाहरा में पूजा कराने आए थे पूजा कराकर वापस रायपुर जा रहे थे कि रात्रि करीबन 11.30 बजे ग्राम कौंवाझर NH 53 रोड किनारे वाहन टाटा एस वाहन को खड़ी कर लघुशंका वगैरह कर सभी वापस घर जाने के लिये गाडी में बैठे ही थे कि पटेवा तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक JH 15 W 8483 का चालक अपने ट्रक को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JC 3293 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया एक्सीडेन्ट से आदित्य साहू, रेखा साहू, पुष्पा साहू, ऊषा साहू को चोंटें आने से जिला अस्पताल महासमुन्द 108 एम्बलेंस वाहन से ईलाज हेतु लेकर गये थे, जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर आदित्य साहू को मृत घोषित कर दिया। कि संपूर्ण जांच पर आरोपी ट्रक का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर NH 53 रोड कौंवाझर के पास रोड किनारे खडी टाटा एस वाहन को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से मृतक आदित्य साहू का मौत होना एवं अन्य को चोंटे आना पाया गया कि आरोपी ट्रक क्रमांक JH 15 W 8483 का चालक का कृत्य अपराध धारा 279,337,304-A IPC का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें