तुमगांव : फार्म हाऊस से 400 मीटर केबल वायर चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

तुमगांव : फार्म हाऊस से 400 मीटर केबल वायर चोरी, मामला दर्ज.

थाना तुमगांव अंतर्गत कांपा में फार्म हाऊस से 400 मीटर केबल वायर चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रमेश कुमार टेम्भरे ने पुलिस को बताया कि वह कृषि महाविघालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांपा में फार्म सुपरवाइजर के पद है. 12 जुलाई 2021 को फार्म का चौकीदार कीर्तन साहू ने बताया कि कृषि फार्म में लगे 3 HP एवं 5 HP का केबल जो लकड़ी के खम्भे के सहारे ट्रान्सफार्मर से मोटर तक जोड़ा गया था जो कि 12 जुलाई के रात्रि 02 से 03 बजे के मध्य चोरी हो गया है फार्म हाऊस में लगे करीबन 400 मीटर केबल वायर कीमती करीबन 12,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें