सिंघोड़ा : स्कूल से सबमर्सिबल पम्प एवं केबल वायर चोरी, मामला दर्ज
थाना सिंघोड़ा अंतर्गत ग्राम घाटकछार में स्कूल से सबमर्सिबल पम्प एवं केबल वायर चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रकाश कुमार मिश्रा ने बताया कि वह शासकीय उच्च प्राथमिक शाला घाटकछार मे प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है । उसके स्कूल मे पानी व्यवस्था हेतु पूर्व मे एक हेण्डपम्प लगा था उक्त हेण्डपम्प को 08 मई 2021 को निकालकर ग्राम पंचायत घाटकछार के सहयोग से 01 एच पी का सबमर्सिबल पम्प लगाया गया था वह जब 08 जुलाई 2021 के प्रात: 10:30 बजे स्कूल गया तो देखा की उक्त सबमर्सिबल पम्प एवं वायर नही था, जिसे 07 जुलाई को वह स्कूल गया तो मोटर लगा हुआ था. 07 जुलाई के 14:00 बजे से 08 जुलाई के 10:00 बजे के मध्य मे किसी अज्ञात चोर द्वारा सबमर्सिबल पम्प एवं केबल वायर लगभग 100 मीटर कीमती 12000 रूपये को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.