लोरमी:- गहरे कुएं में गिरी थी गाय, खुद रेस्क्यू कर ग्रामीणों... - CG Sandesh

लोरमी:- गहरे कुएं में गिरी थी गाय, खुद रेस्क्यू कर ग्रामीणों ने बचाई जान

गहरे कुएं में गिरी गाय को बचाने के लिए लोरमी के मसना गांव में ग्रामीणों ने बिना किसी मदद के खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर ग्रामीणों द्वारा लगभग दो घंटे तक चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

ये पूरा मामला मुंगेली जिले के मसना गांव का है। यहां के टहलू बाड़ी में बिना मुंडेर के बनी एक अनुपयोगी कुएं में गाय गिर गई। कुएं में गिरते ही गाय ने चिल्लाना शुरू कर दिया। गाय की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे। गाय को कुएं में देख ग्रामीणों ने फौरन मदद के लिए अन्य लोगों को बुलाया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जिसमे रामसहाय कश्यप 48 वर्ष ने बिना अपनी फिक्र किए रस्सी की मदद से कुएं पर उतर गए और गाय को रस्सी से बांध दिया। कुएं के किनारे पर खड़े ग्रामीणों ने रस्सी को थामे रखा। करीब दो घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में आखिरकार ग्रामीणों की सुझबूझ से गाय को बचा लिया गया।इसके बाद उसे हल्की चोटें आई थीं जिसे इलाज के लिए पशु चिकित्सालय से चिकित्सक को बुलाया गया जहाँ घायल गाय का उपचार किया। तत्पश्चात ग्रामीणों के द्वारा गाय के लिए चारा पानी की व्यवस्था किया गया इस कार्य मे रामसहाय कश्यप,राजकुमार कश्यप,उत्तम कश्यप,अमन उपाध्याय, परमेश्वर, अरुण साहू, सूरज कश्यप,बाला,परसादी,सुखदेव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।



अन्य सम्बंधित खबरें