16 जुलाई को बीजेपी का जिला मुख्यालय में किसान विरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शर्मा ने कहा कि लोरमी सहित पूरे प्रदेश में खाद की कमी है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार खाद की आपूर्ति करने में असफल साबित हो रही है. किसान मजबूरी में व्यापारियों से अधिक दाम पर खाद लेने को मजबूर हैं. जब सरकार और प्रशासन को जानकारी है कि सोसायटी में यूरिया की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है तो व्यापारियों को कोटा क्यों दिया जा रहा है सबसे पहले सोसायटी में खाद की आपूर्ति किया जाए लोरमी सोसायटी का आर ओ कटा है लेकिन सरकार और प्रशासन में खाद्य के प्रति कोई जवाबदेही या प्रबंधन दिखाई नहीं दे रहा है इससे पूर्व में भी धान खरीदी में बारदाना की कमी और अनियमितता दिखी धान का उठाव में भी घोर लापरवाही देखने को मिला भूपेश बघेल सरकार 25 सौ, क्विंटल के चुनावी वादे के साथ सत्ता में आई लेकिन बोनस देने में भी आनाकानी कर रही है एक बार फिर किसानों को परेशान करने की नियत से राजीव गांधी किसान न्याय योजना का दोबारा पंजीयन कराया जा रहा है जब समस्त दस्तावेज सोसाइटी में कृषि विभाग के पास और राजस्व विभाग के पास मौजूद है तो पुनः पंजीयन की क्या आवश्यकता.
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा 16 जुलाई को प्रत्येक जिला मुख्यालय में एवं 20 जुलाई को विकासखंड मुख्यालयों में भूपेश बघेल सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में धरना देगी प्रदर्शन करेगी.