बसना : मुनगाडीह से 04 लीटर महुआ के साथ एक गिरफ्तार.
बसना पुलिस को 12 जुलाई 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति उत्तरा नामक अपने घर में बिक्री वास्ते शराब रखा है पुलिस की टीम मुखबीर के सूचना पर ग्राम मुनगाडीह उत्तरा के घर दबिश दिया जहा एक व्यक्ति मिला जिसे सूचना से अवगत कराया जो शराब रखना कबुल किया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम उत्तरा कुमार भरद्वाज पिता हसदराम भारद्वाज उम्र 35 साकिन मुनगाडीह चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया.
आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन मे भरी हुई करीब 04 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800/- रूपये को जप्त कर शराब को सील बंद किया गया. आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(A) का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें