news-details

बागबाहरा : संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव कल विभिन्न स्थानों पर करेंगे वृक्षारोपण

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधानसभा विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य अतिथि में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में वन महोत्सव कार्यक्रम संपन्न होगा।

सर्वप्रथम यादव अपने निजी निवास बागबाहरा से ग्राम सुखरीडबरी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां यादव के कर कमलों से वृक्षारोपण किया जाएगा। तत्पश्चात यादव का काफिला सुकरी डबरी से बागबाहरा को प्रस्थान करेगा जहां यादव नगर पालिका परिषद बागबाहरा द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वृक्षारोपण करेंगे।

संसदीय सचिव यादव के उक्त कार्यक्रम की जानकारी उनके निज सहायक आशीष सिन्हा के द्वारा दी गई।




अन्य सम्बंधित खबरें