भाजपा किसान मोर्चा मुंगेली ने रासायनिक खाद आपूर्ति करने हेतु... - CG Sandesh

भाजपा किसान मोर्चा मुंगेली ने रासायनिक खाद आपूर्ति करने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन...

भाजपा किसान मोर्चा मुंगेली द्वारा जिले में किसानों को सुचारू रूप से रासायनिक खाद आपूर्ति करने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन अनुसुइया उइके जी के नाम से मुंगेली कलेक्टर को भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामधुन साहू के मार्गदर्शन में व भाजपा किसान मोर्चा मुंगेली महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन।

इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल जी के आह्वान पर आज राज्यपाल के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया जिसमें मुंगेली जिले से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि हमारा जिला एक कृषि प्रधान जिला है जहां आधे से अधिक आबादी कृषि से जुड़ा हुआ है

आज किसानों के सामने खाद एक विकराल रूप लेकर खड़ा है जबकि धान की फसल के लिए प्रति एकड़ 90 किलो यूरिया वह एक क्विंटल डीएपी की आवश्यकता पड़ती है जबकि आज दिनांक तक किसानों को 1/4 हिस्सा ही खाद उपलब्ध हो सका है आज छत्तीसगढ़ में जितने भी खाद आ रहे हैं या तो उन्हें बड़े फैक्ट्री के संचालकों या प्राइवेट लाइसेंस धारी खाद विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे किसान को अधिक दामों में खाद की उपलब्धता हो पा रही है.


आज जिससे प्रदेश के किसानों के साथ साथ मुंगेली जिले के किसान को भी खाद के लिए सरकारी समितियों के साथ-साथ प्राइवेट लाइसेंस धारी खाद विक्रेताओं के दुकान के चक्कर काटते हुए किसानों के पसीना के साथ-साथ खून भी सूखता जा रहा है आज मुंगेली जिले में बहुत से किसानों का धान का थरहा यूरिया की कमी के कारण पीला पड़ता जा रहा है जिससे वह धान का पौधा रोकने योग्य नहीं रह गया है ऐसे गरीब किसानों को भूपेश सरकार कृषि विस्तार अधिकारी से जांच के उपरांत मुआवजा का भी प्रावधान किया जाना चाहिए जो किसानों के हित में सही होगा.

यदि 16 जुलाई तक किसानों के दुख दर्द को समझते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था छत्तीसगढ़ शासन में बैठे हुए कांग्रेस सरकार के द्वारा जल्द से जल्द पूर्ण नहीं किया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा 16 जुलाई को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी उसी प्रकार यदि 20 जुलाई तक खाद की व्यवस्था नहीं की जाती है तो भाजपा के साथ-साथ किसान मोर्चा ब्लॉक मुख्यालय में भी 20 जुलाई को धरना प्रदर्शन करेंगे आज किसानों की यूरिया की समस्या को लेकर राज्यपाल महोदया के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देने में विशेष रुप से भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनील जिला भाजपा कार्यालय मंत्री कोतूमल ददावनी, जिला किसान मोर्चा महामंत्री श्रीकांत पांडे, वीरेंद्र गुप्ता,विक्रम सिंह, डॉ रोहित साहू, देवराज मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, गणेश साहू,डॉ रामकुमार साहू,गोविंद साहू,राकेश साहू के साथ-साथ भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



अन्य सम्बंधित खबरें