विकासखण्ड संसाधन स्त्रोत केन्द्रों में हेल्पर, आया एवं अटेन्डेन्ट पद पर संविदा भर्ती हेतु पात्रता सूची जारी 20 जुलाई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा जिले के
विकासखण्डों में संचालित संसाधन स्त्रोत केन्द्रों में हेल्पर, आया एवं
अटेन्डेन्ट पद पर संविदा भर्ती हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण
उपरांत पात्रता सूची जारी किया गया है। उक्त पात्रता सूची कार्यालय
कलेक्टर, जिला पंचायत तथा राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय में चस्पा कर
दी गई है। इसके साथ ही उक्त सूची जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू
डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर लॉगिन कर देखी जा सकती है। उक्त पात्रता
सूची के संबंध में 20 जुलाई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें