महासमुंद जिले से 145 लीटर अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

महासमुंद जिले से 145 लीटर अवैध शराब जप्त.

थाना बागबाहरा : बागबाहरा पुलिस को 14 जुलाई 2021 को मुखबीर के सुचना पर रावणभाठा बागबाहरा मैदान के पास से मोतीराम टोण्डेकर को बिक्री करने वास्ते पकड़ा गया है. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक 05 लीटर वाली जरीकेन में 04 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब जुमला 4000 एमएल कीमती 800 रूपये को जप्त किया गया।

थाना पिथौरा : पिथौरा पुलिस को 15 जुलाई 2021 को मुखबीर सूचना पर चक्रधर यादव पिता काशीराम यादव उम्र 36 वर्ष साकिन कैलाशपुर डोंगरीपाली के खेत समदम प्लाट के टिकरा के झोपडी तलाशी के दौरान करीब 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 2,000/- रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह पिथौरा पुलिस को 14 जुलाई 2021 को मुखबीर के सूचना पर पुलिस स्टाफ के साथ रवाना होकर ग्राम जम्हर विजय कुमार भोई पिता कृष्ण कुमार भोई उम्र 26 वर्ष साकिन सगुनाबारी जम्हर के मकान में तलाशी के दौरान करीब 100 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 20,000/- को जप्त किया गया है.

थाना सरायपाली : सरायपाली पुलिस को 15 जुलाई 2021 को मुखबीर के सूचना पर आरोपी चैतराम चौधरी पिता जीधन चौधरी उम्र 53 साल ग्राम बोंदा थाना सरायपाली के कब्जे से एक प्लास्टिक के झोला में रखा 32 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब प्रत्येक में 180 ML भरा जुमला 5760 ML कीमती 3840 रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह सरायपाली पुलिस को 14 जुलाई 2021 को मुखबीर के सूचना पर ग्राम दुलारपाली का चन्द्रमणी अपने घर के दरवाजे के चौरा में दो प्लास्टिक के जरिकेन में महुआ शराब जप्तकिया गया है. आरोपी चन्द्रमणी साहू के कब्जे से दो 05-05 लीटर वाली पीले रंग की जरकीन के अंदर भरा 05-05 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब जुमला 10 लीटर कीमती 2000 रू0 का अवैध शराब जप्त किया गया है.

थाना साकंरा : साकंरा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर भगतदेवरी से सावित्रीपुर मार्ग पर शराब रेड कार्यवाही किया तो आरोपी बसंत डहरिया पिता भारत डहरिया उम्र 34 वर्ष साकिन सावित्रीपुर (डोंगरीया डीपा) थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे एक एक लीटर वाली प्लास्टिक बोतल में भरे हुए 03 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब किमती 600 रूपये को जप्त किया गया है.

थाना कोमाखान : कोमाखान पुलिस 14 जुलाई 2021 को फारेस्ट नाका नर्रा के पास आरोपी मनोहर केवंट के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के झोले में 35 पाऊच चिड़ीया छाप देशी महुआ शराब 7000 एम.एल.  कीमती 1750 / रूपये को जप्त किया गया.

थाना पटेवा पटेवा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर मनीष सोनवानी पिता शिवदास सोनवानी उम्र 22 साल साकिन बस्तीपारा छिंदौली, थाना पटेवा जिला महासमुंद को पकड़ा जो अपने कब्जें में एक सफेद रंग की पांच लीटर वाली जरकीन में करीबन 04लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 800 रूपये रखा मिला.

थाना तुमगांव : तुमगांव पुलिस को आरोपी रामपरेश सोनवानी अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 80ml अंग्रेजी शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 80 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया।

थाना तेन्दुकोना : तेन्दुकोना पुलिस को आरोपी आरोपी डोमन कुमार कोसरिया द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 50ml देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया।

इसी तरह आरोपी नीलकण्ठ सबर द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 90ml देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 40 रू. को जप्त किया गया.

इसी तरह आरोपी डगेश्वर सोनी आरोपी द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 100ml देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डीस्पोजल किमती 50 रू. को जप्त किया गया।

पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है.



अन्य सम्बंधित खबरें